फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से बड़ी लकीर अलीगढ़ में खींचने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


आगरा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अलीगढ़ के कई नेता शामिल हुए। कोल विधायक अनिल पाराशर, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शशी सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री चौधरी सतेंद्र पाल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुमित शर्मा शिब्बो, चौधरी शेर सिंह, सचिन वार्ष्णेय एवं गुंजन वार्ष्णेय आदि आगरा गए थे।

कोल विधायक अनिल पाराशर फिरोजाबाद के प्रभारी होने के नाते वहां मौजूद थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि अलीगढ़ को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था। व्यक्तिगत स्तर पर कुछ लोग कार्यक्रम में शामिल हुए होंगे। प्रधानमंत्री की रैली आगरा मंडल के लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि यहां के भाजपा नेताओं की नजर आगरा की जनसभा पर थी। वे पल-पल की खबर नेताओं से ले रहे थे। भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं लोकसभा के सहसंयोजक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निकट भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा अलीगढ़ में प्रस्तावित है। आगरा में साल की पहली बड़ी रैली हुई है। हमलोग अलीगढ़ में उससे बड़ी रैली कर पुराने सारे रिकार्ड ध्वस्त करेंगे। अलीगढ़ में मंडल के तमाम जिलों के कार्यकर्ता एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयारियां चल रही हैं। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं जनता से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें