फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल के गुबार से निजात दिलाने को ढाई हजार मीटर इंटर लॉकिंग मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सेटेलाइट बस अड्डे पर धूल के गुबार से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए यहां ढाई हजार मीटर जमीन पर इंटर लाकिंग होगी। इससे यात्रियों को धूल के गुबार से तो राहत मिलेगी साथ ही बस चालकों को भी बस को खड़ा करने के लिए अतिरिक्त स्थान मिल सकेगा।

शहर को जाम से मुक्त करने और मसूदाबाद बस स्टैंड की बिल्डिंग टूटने पर प्रशासन ने सेटेलाइट बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू किया। यहां फौरी तौर पर कुछ व्यवस्थाएं भी। इसमें इंटर लाकिंग, यात्रियों की सिटिंग, स्टॉल, पानी की व्यवस्था प्रमुख थी।
विज्ञापन


लेकिन यहां बसों के संचालन शुरू होते ही धूल के गुबार से यात्रियों को परेशानी होने लगी। इसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी ने डीएम से इंटर लाकिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर गत दिवस नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड के यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान तय हुआ कि बस स्टैंड पर ढाई हजार मीटर जमीन पर इंटर लाकिंग की जाएगी। एआरएम यूपी सिंह ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है, जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें