फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को मीजल्स रुबेला की प्रगति बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ के जिला प्रभारी और नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग ने शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में विभिन्न विभागों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों आदि की समीक्षा की गई। इसमें नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग ने शासन की योजनाओं के लक्ष्यों को पूरा करने के संबंध में अपनी स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि मीजल्स रूबैला अभियान पूरे जनपद मे 7 लाख 80 हज़ार बच्चों में से 6 लाख 90 हजार बच्चों के टीके लग चुके है और इसके लिये 542 टीम कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आयुष्मान भारत मे 27 हास्पिटल संचालित हैं। इस योजना के तहत 9 हजार लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड वितरण किये गए हैं। जिसमे 315 लाभार्थी इसका लाभ ले चुके हैं।

नगर निगम को प्रमुख सचिव की ओर से निर्देशित किया गया कि इसी महीने में एलईडी लाइट का काम जल्दी पूरा करे। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने बताया कि जाम से निपटने के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमें ई रिक्शा के लिए शहर को 6 जोन मे बांटा गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नगर निगम अतिक्रमण मुक्त स्थानों का सौंदर्यीकरण करे। बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत 1लाख 41 हजार बिजली कनेक्शन के सापेक्ष 1लाख 3 हजार 152 कनेक्शन दिये जा चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें