फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रभावित करने को मंदिर मुद्दा उठा रही भाजपा : बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को बसपा सेक्टर बूथ गठन कार्यक्रम हुआ। मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि दलित पिछड़े भाजपा और आरएसएस से सावधान रहे। भाजपा बड़े पैमाने पर पैक्ट और झूठ की राजनीति कर रही है। देश की मूलभूत समस्याओं से इनका कोई लेना देना नहीं है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी महिला उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। देश की आतंरिक और बाहरी सुरक्षा खतरे में हैं। रोज जवान शहीद हो रही है। मोदी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे साढ़े चार साल में पूरे नहीं किए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए और तीन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने लिए श्रीराम मंदिर का मुद्दा उठा दिया गया है।
विज्ञापन



मुख्य जोन इंचार्ज गजराज विमल ने कहा कि देश की संस्कृति अनेकता में एकता को भाजपा पलीता लगा रही है। धर्म की आड़ में भाई को भाई का दुश्मन बना रही है। जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसे वक्त में हम सभी को एक दूसरे का साथ देते हुए भाईचारा बढ़ाना चाहिए। यहां पर वाल्मीकि समाज से विष्णु खरे को मंडल जोन इंचार्ज बनाने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने बसपा नेताओं का पगड़ी बांध कर सम्मान किया। यहां पर चौ. अजब सिंह समेत विनोद सिंह ने रालोद छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन दिनेश वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर रोशन लाल माहौर, मुकेश चंद्रा, रघुवीर उषवा, डा. मनवीर गौतम, अभय कुमार बंटी, मुन्नी लाल गौरव, राजू वाल्मीकि, देवीराम, नीटू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें