फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूनी गोदम ही अस्पताल से विदा हो गई हेमलता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय से प्रसूता को झांसा देकर बच्चे को ले जाने वाली महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दूसरी ओर बच्ची को जन्म देने वाली मां हेमलता सूनी गोद ही अस्पताल से विदा हो गई।

रविवार को रावणटीला के संजय गांधी कालोनी निवासी हेमलता के एक बच्ची पैदा हुई थी। शाम को एक महिला उससे यह कहकर बच्ची को लेकर गई कि उसकी सास मंगा रही है। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर चंपत हो गई। बच्ची लेकर चंपत हुई महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद जरूर हुई है लेकिन उसके हुलिए के आधार पर उसे तलाशने की कोशिश बेनतीजा ही रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अब बच्चों की सुपुर्दगी और निगरारी को लेकर परिजनों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में नवजात बच्चे को परिवार के सदस्यों के हाथ में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने अस्पताल स्टाफ को बच्चा सौंपते समय उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी परिजनों को समझा देने की हिदायत दी है। मरीजों के तीमारदारों को निर्देश है कि वह किसी अजनबी को बच्चा न दें। दूसरी ओर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ भी बुधवार को अस्पताल पहुंचे और सुरक्षा इतंजामों को लेकर अस्पताल प्रशासन से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और भी चौकस करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें