फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर से चर्चित अधिकारी बीवी पांडेय का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बीएसए दफ्तर के चर्चित अधिकारी बीपी पांडेय का ट्रांसफर आवास विकास परिषद के मूल विभाग में हो गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग में चर्चा का माहौल है। कोई उनके जाने से खुश है तो उनके प्रशंसक इस बात से दुखी दिखायी दे रहे हैं। बीएसए ने यहां के चार्ज से इनको रिलीव कर दिया है।

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग में वित्त एवं लेखाधिकारी पद पर कार्यरत बीवी पांडेय के ट्रांसफर लेटर हालांकि पिछले कुछ समय से कई बार आ चुके थे। अभी हाल ही में जुलाई व अगस्त के महीने में उन्हें तत्काल यहां के कार्य से मुक्त करने के आदेश परियोजना निदेशक ने भेजे थे। किसी कारणवश अभी तक वह रिलीव नहीं हुए थे, लेकिन अब बीएसए ने उन्हें यहां के कार्य से रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना फैलते ही कर्मचारी, शिक्षकों में उनके ट्रांसफर को लेकर चर्चा का बाजार गरम हो गया। बीवी पांडेय से मनमुटाव रखने वाले कर्मचारी व शिक्षक इस समय प्रसन्न नजर आ रहे हैं। वहीं उनके प्रशंसक शिक्षक व कर्मचारियों के गुटों में मायूसी का माहौल है।
विज्ञापन


बीवी पांडेय को उनके मूल विभाग आवास विकास परिषद में भेजा गया है। अब वह मेरठ या गाजियाबाद चार्ज ग्रहण करेंगे। यह परिषद में रिपोर्ट करने के बाद ही पता चलेगा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि बीवी पांडेय को विभाग से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें