फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 फीसदी वोट के लालच में भाजपा ने जनता किया विभाजित : सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि 24 फीसदी वोट के लालच में भाजपा जनता को विभाजित कर दिया है। भाजपा ने संसद में एससी-एसटी जैसे देशद्रोही कानून को संसद में पास कर संसद व सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचायी है।

शनिवार को सुनील सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सिर्फ 24 फीसदी एससी-एसटी के लिए 76 फीसदी जनसंख्या को बिना जुर्म प्रताड़ना झेलने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व अन्य पार्टियां मूकदर्शक बनकर 76 फीसदी लोगों के गले पर तलवार रखकर 24 फीसदी वोट की खेती को काटना चाह रही हैं और देशद्रोही कृत्य में सरकार का साथ दे रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्यों न एससी-एसटी के लिए प्रदेश बनाकर (माया प्रदेश) सारे अधिकारी, कर्मचारी को इस प्रदेश में रखकर जम्मू कश्मीर की तर्ज पर विशेष दर्जा दिया जाए, जिससे 76 फीसदी लोग बिना किसी डर, भेदभाव, सामाजिक सौहार्द के साथ रह सकें।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने कहा कि एससी-एसटी कानून के विरोध में 15 सितंबर को प्रदेश में जेल भरो आंदोलन होगा। 20 सितंबर से लखनऊ से दिल्ली तक रथ यात्रा निकलेगी। पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष देवानंद, धर्मवीर, कुं अख्तर, संदीप तोमर, अमित उपाध्याय, राहुल, बालकृष्ण, यशवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें