फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से बढ़ी उद्यमियों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से उद्यमियों की परेशानी बढ़ने लगी है। बाजार के बदले उनके उत्पाद गोदामों में भरते जा रहे हैं। इससे उद्यमियों पर दोहरी मार पड़ रही है।

टोल टैक्स मुक्त सड़क, ई वे बिल से मुक्ति एवं थर्ड पार्टी बीमा में वृद्धि से नाराज ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से देश के विभिन्न हिस्से में यहां से उत्पाद नहीं जा रहे हैं। उद्यमियों के गोदाम भरते जा रहे हैं। आर्डर कैंसिल होने की नौबत है।
विज्ञापन


तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के महामंत्री सुनील दत्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उद्यमियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ट्रांसपोर्टर माल बुक नहीं कर रहे हैं। जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया तो आने वाले समय में स्थिति और खराब होगी। सेल मेनटेन रखना मुश्किल होता जा रहा है।

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
दूध, दवा, पेट्रोल-डीजल, सब्जी, फल सहित अन्य अनिवार्य सेवाएं हड़ताल से मुक्त हैं। इसकी वजह से सड़कों पर ट्रक दिख रहे हैं। दी गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर अजयपाल सिंह एवं किरण प्रताप सिंह ने बताया कि अनिवार्य सेवाओं को हड़ताल से मुक्त रखा गया है। कच्चे माल की वजह से सब्जी एवं फल आदि के ट्रकों को नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में करीब 93 लाख ट्रक हैं।
विज्ञापन


मुश्किल से दस प्रतिशत ट्रक चल रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल के चौथे दिन खैरेश्वर धाम पर ट्रक रोककर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सरकार उनकी नहीं सुनती है तो आने वाले समय में खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी चीजें महंगी हो जाएंगी और जनता की परेशानी बढ़ जाएगी। हरीश चौधरी, किशन प्रताप सिंह, रोबिन डंग, करन सचदेवा, अनिल रस्तोगी, नरेंद्र शर्मा, मनोज अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें