न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांधी पार्क थाना क्षेत्र व्यस्ततम दुबे के पड़ाव पर सब्जी बाजार में रविवार को एक सांड़ के सिर पर गर्मी इस कदर हावी हो गई कि वह पागल हो गया। गर्मी के कारण गुस्साए सांड़ ने कई दुकानों में घुसकर तोड़ फोड़ कर दी।
इसके कारण मची भगदड़ में कई राहगीर चुटैल हो गए। रविवार को सब्जी बाजार में अचानक एक सांड़ आया और अचानक बिगड़ गया। उसका बिगड़ा हुआ मिजाज दुकानदार एवं राहगीरों को भारी पड़ा। कई राहगीरों को सांड़ ने चोट पहुंचा दी। इसकी सूचना किसी ने नगर निगम को दी।
लोगों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने किसी तरह रस्सियों से बांधकर सांड़ को काबू किया और अपने साथ ले गई।