फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपी लेखपाल के विरुद्ध दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव गिरधरपुर बरौली तहसील गभाना में एक वर्ष से खेत में मेड़बंदी न करने एवं 20 हजार रुपया रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल विजय सिंह के विरुद्घ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश हो गए हैं।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने उप जिलाधिकारी गभाना को शिकायतकर्ता गांव गिरधरपुर गभाना निवासी सरन प्रसाद पुत्र घनश्याम द्वारा उपलब्ध करायी गई रिकार्डिंग का परीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता सरन प्रसाद के प्रार्थना पत्र पर जन सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सीडी और मोबाइल फोन में रिकॉर्ड वार्तालाप को सुना।
विज्ञापन


वार्तालाप सुनकर जिलाधिकारी ने लेखपाल को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए एसडीएम गभाना को जांच के उपरांत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्रवाई से मुझे भी अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें