फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगनल फेल होने से थमे राजधानी के पह एि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर अलीगढ़ जंक्शन के पास गुरुवार की सुबह सिग्नल फेल होने से राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों सुपर फास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। सिग्नल फेल होने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों के हाथपैर फूल गए। बाद में रेलवे पुलिस के साथ रेलवे का तकनीकी स्टाफ पहुंचा और ट्रैक सर्किट पर चिपके फोइल पेपर (खाना लपेटे जाने वाली शीट) का टुकड़ा हटाया। इसके कई घंटे बाद ट्रैक पर परिचालन सामान्य हो सका।

अलीगढ़ जंक्शन से कानपुर की ओर मडराक रेलवे स्टेशन से 400 मीटर अप ट्रैक पर गुरुवार को सुबह करीब 8:50 पर होम सिग्नल फेल हो गया। सिग्नल फेल होने से ट्रेनों का परिचालन गड़बड़ा गया। उस समय पूरे ट्रैक पर ट्रेनों दौड़ रही थीं।
विज्ञापन


आनन-फानन सभी ट्रेनों को जहां थीं वहीं रोका गया। इसमें राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल थी। बाद में रेलवे पुलिस, आरपीएफ के साथ तकनीकी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि ट्रैक के सर्किट, जो कि सिग्नल से जुड़ा रहता है, उस पर एक फोइल पेपर आ गया था। जिससे सिग्नल लाल हो गया था।
विज्ञापन


पेपर को वहां से हटा कर उसकी सफाई की गई। जिसके बाद ही ट्रैक शुरू हुआ। लेकिन इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया। गुरुवार को अप लाइन की मगध, पुरी सहित अन्य ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें