न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गौरवाणी प्रचार संघ के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची हुई थी। रथयात्रा के दौरान भक्त भगवान जगन्नाथ के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। कृष्णा व हरे राम नाम वाले महामंत्र व भजनों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे।
मंगलवार की दोपहर रथयात्रा का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने ठाकुरजी की आरती उतारकर किया।
इससे पहले बारहद्वारी युसुफगंज में ठाकुर जी को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। रथयात्रा बारहद्वारी, सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, मसूदाबाद, होलीचौक, फायर ब्रिगेड, प्रतिभा कॉलोनी, कामाख्या मंदिर, मेलरोज बाईपास होते हुए हरे कृष्णा धाम गंगा एंकलेब कॉलोनी पहुंची।
रथयात्रा में वृंदावन, जगन्नाथपुरी, विशाखापटनम, रसिया, इंग्लैंड, अमेरिका से भी देशी-विदेशी भक्त शामिल हुए। इस दौरान सिद्धांत दास, कालीचरन वार्ष्णेय, शहर विधायक की पत्नी मुक्ता राजा, राजीव अग्रवाल, मानव महाजन, सुबोध स्वीटी, शेर सिंह, सुभाष सीरा, निखिल माहेश्वरी, पप्पू हरकुट, अंसुल गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, अमित गोस्वामी, पवन शर्मा, अक्षय सिंह, नरेश वार्ष्णेय, अनिल सारस्वत, तरुण दास समेत अन्य भक्त मौजूद थे।