फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता प्रेरक कल निकालेंगे जुलूस, देंगे डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


साक्षर भारत मिशन की 25 मार्च को होने वाली परीक्षा में 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं साक्षरता प्रेरकों ने तीन साल से मानदेय न मिलने पर रोष जताते हुए परीक्षा कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे दी है। प्रेरक शुक्रवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक एक विशाल जुलूस भी निकालेंगे।

साक्षर भारत मिशन के तहत साक्षरता परीक्षा 25 मार्च को होेगी। जिले के 853 लोक सेवा केंद्रोें पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें 30 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद इन्हें साक्षरता संबंधी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर साक्षरता प्रेरकों को पिछले तीन साल से शासन ने मानदेय ही नहीं दिया है। जिले में 16 ब्लॉक समन्वयक व 1700 प्रेरक हैं। जिला समन्वयक हरी सिंह का कहना है कि शासन ने यह तय नहीं किया है कि यह मिशन आगे बढ़ेगा या नहीं और साथ ही तीन साल से मानदेय तक नहीं दिया है।
विज्ञापन


इसके चलते सभी प्रेरक शुक्रवार को सुबह 10 बजे नौरंगीलाल जीआईसी पर एकत्रित होकर वहां से कलेक्ट्रेट जाएंगे और डीएम को ज्ञापन देंगे। इधर, मिशन की पूर्णकालिक अधिकारी नीलम शर्मा का कहना है कि प्रेरकों का ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है।

प्रेरकों से बातचीत चल रही है। यदि प्रेरक बहिष्कार करते भी हैं तो भी मिशन की परीक्षा तो होनी ही है। इसे कोई और सम्पन्न कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें