फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर न डूबने देंगे, अगर आप स्लैब तोड़ने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर निगम ने जलभराव से निपटने की कवायद शुरू कर दी है। इसके क्रम में नाले और नालियों पर स्लैब डालने वालों पर नगर आयुक्त ने सख्त तेवर करते हुए इन पर कब्जा करने वालों पर फटकार लगाते हुए कब्जा हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है। इसके बाद वार्ड वाइज स्लैब तोड़ने की कार्यवाही शुरू होगी। मशीन से तुड़वाने का जुर्माना भी अवैध कब्जा करने वालों से लिया जाएगा।

गर्मी का मौसम शुरू होनेे और संभवत: जून के अंतिम व जुलाई के पहले सप्ताह में संभावित मानसून को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए इस बार पहले से ही कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार के साथ शहर के आगरा रोड, सासनी गेट, भुजपुरा बाईपास, तुर्कमान गेट, गूलर रोड, मसूदाबाद, प्रतिभा कालोनी रोड, गूलर रोड, स्टेशन रोड, रामघाट रोड, अचल रोड, भदेसी रोड, कालीदह पोखर, शक्तिनगर पोखर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय उन्होंने सभी छोटे- बड़े नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर बरसात से पहले कराए जाने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को दिए। निरीक्षण के समय कालीदह शमशान रोड पर नाले नालियों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण व स्लैब डालने के कारण सफाई कार्य में बाधा होने पर मौके पर दुकानदारों व भवन स्वामी को जमकर फटकार लगाई।

नगर आयुक्त ने मौके पर साफ शब्दों मेें कहा नाले नालियों के ऊपर से 3 दिन के अंदर स्लैब स्वयं हटा लो वरना तोड़ दिया जाएगा और जुर्माना अलग से वसूल होगा। निरीक्षण के समय कालीदह शमशान रोड पर कचौड़ी स्वामी द्वारा गंदगी करने पर नगर आयुक्त बिफर गए और मौके पर स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल को चालान काटने व ऐसे सभी दुकानदार व भवन स्वामियों को चिह्नित करते हुए स्लैब तोड़ने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय पार्षद नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, अवर अभियंता अमरीश वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल यादव, अहसन रब आदि साथ थे।

बोले नगर आयुक्त
अमर उजाला: शहर के लोगों से आप क्या चाहते हैं?
नगर आयुक्त: शहर का प्रत्येक नागरिक सफाई व्यवस्था के लिए अपना दुख प्रकट करता है। परंतु कभी यह नहीं सोचता कि गंदगी, सड़क व नाले, नालियों में गंदगी करने के लिए कौन उत्तरदायी है? अलीगढ़ के हर क्षेत्र में दुकानदारों और भवन स्वामी द्वारा नाले, नालियों पर अतिक्रमण किया हुआ है और कूड़ा नाले- नालियों में ही डाल रहे हैं तो सफाई कर्मचारी कैसे नाले नालियों की सफाई करें।
अमर उजाला: शहर में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए क्या कर रहे हैं?
नगर आयुक्त: सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम अपने सीमित संसाधनों में वृद्धि तो कर सकता है। नाले नालियों की सफाई करा सकता है, परंतु सुधार तभी संभव है जबकि शहर का हर नागरिक अपनी सकारात्मक सोच के साथ नगर निगम का सहयोग करे और सफाई को बनाए रखे।
विज्ञापन

अमर उजाला- बुधवार को किस तरह की शुरुआत की है?
नगर आयुक्त: भुजपुरा शराब के ठेके से जंगलगढ़ी तुर्कमान गेट की ओर जाने वाले नाले की सफाई युद्धस्तर पर नाला गैंग द्वारा की जा रही है, लेकिन क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा साफ हुए नाले में फिर से कूड़ा और गंदगी फेंकी जा रही है। तो प्रश्न उठता है कि कैसे नाले-नाली साफ बनेंगे। ऐसे भवन स्वामियों, दुकानदारों को 3 दिन की मोहलत दी है कि वह स्वयं स्लैब तोड़ लें और अनावश्यक जुर्माने व तोड़ फोड़ की कार्यवाही से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें