फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 और 26 जनवरी को शताब्दी और मगध एक्सप्रेस नहीं जाएंगी नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिहाज से कुछ ट्रेनों को दिल्ली जाने से रोक दिया गया है। कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को साहिबाबाद से ही संचालित किया जाएगा।

अप और डाउन दोनों रूट की ट्रेन साहिबाबाद तक ही चलेंगी। अप रूट से बिहार के इस्लामपुर से आने वाली मगध एक्सप्रेस को गाजियाबाद पर ही रोका जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी नई दिल्ली से नहीं चलेंगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को भी दिल्ली से पहले ही अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये व्यवस्था 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड के मद्देनजर की गई है। नार्दन रेलवे प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है। गोमती एक्सप्रेस को 30 जनवरी तक अप और डाउन दोनों रूट पर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें