न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बसपा के नेता द्वारा मुसलमानों को लेकर टिप्पणी किए जाने पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव और महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक सोमवार को एसएसपी से मिले। एसएसपी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कार्रवाई करने की मां की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 19 जनवरी को बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह ऊषवा द्वारा मुस्लिम समाज के लिए अभद्र टिप्पणी की गई। इसको लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश है।
यह बयान गलत मानसिकता का परिचय है। इससे शहर का शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि पिछले दिनों ऊषवा ने मुसलमानों को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद विवाद पैदा हो गया था।