फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो में 300 से ज्यादा बॉडी बिल्डर दिखाएंगे शानदार मसल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
शो में 300 से ज्यादा बॉडी बिल्डर दिखाएंगे शानदार मसल्स
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मिस्टर यूपी, मिस्टर स्पोर्ट्स फिजिक व फिजिकल चैलेंज (दिव्यांग) खिताब के लिए सूबे से 300 से ज्यादा बॉडी बिल्डर अपने मसल्स की नुमाइश 29 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से यश रेजीडेंसी में करेंगे।

इसमें विजेता बॉडी बिल्डर को 21 हजार रुपये बतौर इनाम में दिए जाएंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन को मेजबानी मिली है।
विज्ञापन


रविवार को एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तस्लीम मुख्तार ने बताया कि प्रतियोगिता दस वर्ग भार में हो रही है। मुख्य आयोजक अर्जुन सिंह फकीरा व नदीम खांडे ने बताया कि यह प्रतियोगिता अलीगढ़ में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से कराई जा रही है।

इसमें मिस्टर एशिया और चार बार के मिस्टर इंडिया यतेंद्र सिंह, मिस इंडिया संजना दलक व राव बिलाल अपनी प्रस्तुति से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष यासीन शम्स व महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उप्र बॉडी बिल्ंिडग एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास राव, महासचिव विनोद शर्मा, सर्विसेज से विंग कमांडर बीबी मेहर, रेलवे विभाग से सरदार बलवीर सिंह, राजेंद्र सक्सेना, शेख तौकीर नजमी, सादुल्ल हसन, सरोज चौधरी, साजिद अहमद बतौर अतिथि के रूप में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहता है, वह 28 दिसंबर तक अपनी एंट्री कार्यालय काला महल में करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें