पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रिहा होंगे तीन बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर प्रदेश की कारागारों में 93 सिद्घदोष बंदी रिहा होंगे। इन बंदियों को न्यायालयोें सजा सुना चुकी है।
वह सजा भोग चुके हैं, लेकिन जुर्माना अदा न कर पाने के चलते अतिरिक्त सजा काट रहे हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ कारागार से भी तीन बंदी रिहा होंगे, जिनका जुर्माना राधा श्याम एजुकेशनल सोसाइटी भुगतेगी। इसके लिए जिला कारागार को पत्र लिखकर जुर्माना भरने की मांग की है।
सोसाइटी के अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को बंदी मोहम्मद शमशेर पुत्र मोहम्मद शफीक, प्रताप पुत्र मुंशीलाल, मोहन सिंह पुत्र अहिवरन सिंह की रिहाई सोसाइटी कराएगी।
जो जुर्माना न भर पाने की सूरत में ज्यादा सजा काट रहे हैं। उन्होंने जिला कारागार से इसके लिए अनुमति मांगी है। इस काम में संजय शर्मा ठेकेदार के स्तर से भी मदद की जा रही है। वरिष्ठ अधीक्षक के अनुसार तीनों को सोमवार को रिहा किया जाएगा।