बचाने को चार जान, कल जरूर करें रक्तदान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
एक अक्तूबर को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला और मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जाएंगी।
कार्यक्रम में रक्तदान के साथ ही रजिस्ट्रेशन भी कराए जा सकते हैं, जिससे रजिस्ट्रेशन कराने वाले बाद में आकर रक्तदान कर सकते हैं। सुनहरा देवी वेलफेयर सोसायटी अकराबाद द्वारा रक्तदान में सहयोग करने वाली शहर की 34 संस्थाओं को प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
वर्जन
रक्तदान के विषय में पहले की अपेक्षा जागरूकता आई है, लेकिन अभी भी समाज में बहुत भ्रांतियां हैं। रक्तदान से कोई नुकसान नहीं, बल्कि शरीर को लाभ ही होता है। साथ ही एक व्यक्ति का दिया गया रक्त चार लोगों की जान बचाता है।
- डॉ. अनुराग कुमार राजवंशी, प्रभारी ब्लड बैंक, जिला अस्पताल
कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाएं
- पर्यावरण सुरक्षा समिति, हरीतिमा
- नागरिक चेतना समिति
- उड़ान सोसायटी
- अलीगढ़ हेल्पलाइन
- माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब
- मामू भांजा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स गुड्स एसोसिएशन
- स्वर साधना संस्था
- सलमानी एकता मंच
- वरुण केवल नेटवर्क
- न्याय सामाजिक संस्था