फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मदरसे में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर में मदरसे पर लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी हुआ
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

कस्बे में स्थित जामिया अरबिया कासीमुल उलूम महमूदिया मदरसे पर पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण बसपा नेता राकेश मौर्य ने किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। बच्चों ने देशभक्ति के गीत सुनाये।

मदरसे के मुहतमिम कारी सगीर खान ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर शहीदों की गाथा सुनाई। कहा कि हिंदू, मुसलमान ने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रगान किसी जाति, धर्म अथवा व्यक्ति का परिचायक नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के सम्मान का गान है। भारत में रहने वाली हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने देश का सम्मान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें