फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शहर के अंधेरे में डूबते ही पुलिस-प्रशासन हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंधेरे में डूबते ही पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बुधवार की रात दो तक तक पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इससे लोग जहां गर्मी से व्याकुल हो उठे वहीं मामले की गंभीरता को देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

कुछ ही देर में सभी थानेदार, सीओ और एसपी सिटी फोर्स लेकर संवेदनशील, अति संवेनशील और मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पहुंच गए और हालात पर पैनी नजर गड़ाए रहे।

रात करीब करीब 10.25 मिनट पर अचानक हुई कटौती से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। जब इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को हुई तो विद्युत विभाग से संपर्क करके स्थिति से बारे में जानकारी ली गई। जब पता चला कि ऊपर से कटौती की गई है और करीब दो घंटे बाद बिजली आएगी तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया क्योंकि करीब एक पखवाड़े से शहर में भड़काऊ अफवाह फैल रही हैं।
विज्ञापन


आशंका पैदा हो गई कि अंधेरे का असामाजिक तत्व सक्रिय होकर फायदा उठा सकते हैं। इस पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के निर्देश पर शहर के थानेदार और सीओ पुलिस फोर्स लेकर अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर मुस्तैद हो गए। वह लोगों की गतिविधियों पर नजर लगाए रहे। इस दौरान एसपी सिटी लगातार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे जब बिजली आ गई तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि शहर के अंधेरे में डूब जाने के बाद असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं। इस आशंका के चलते सभी थानेदारों और सीओ को सड़क पर आने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें