फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की राजकुमारी, जयवीर पीएम मोदी से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिलेंगे जयवीर और राजकुमारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पूर्व सीएम एवं वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के आशीर्वाद और एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू के भरपूर सहयोग से भाजपा में आए पूर्व कबीना मंत्री जयवीर सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनके समर्थकों के बीच इसको लेकर जबरदस्त उत्साह है।

माना जा रहा है कि लोकसभा का टिकट दिलवाने में ‘राज पैलेस’ की भूमिका ही सबसे खास रहेगी। ऐसे जयवीर सिंह और ‘राज पैलेस’ के वर्तमान घनिष्ठ संबंधों को देख कर सभी ये मान रहे हैं कि जयवीर को लोकसभा का टिकट मिलना अब बहुत मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन


इसका एक बड़ा कारण ये भी बताया जा रहा है कि ‘राज पैलेस’ और वर्तमान सांसद सतीश गौतम की दूरियां जगजाहिर हैं। ऐसे में सतीश गौतम के विकल्प के रूप में जयवीर सिंह की दावेदारी मजबूत हो रही है।

ये भी ध्यान देने वाली बात है कि प्रदेश में योगी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद गैरभाजपाई दल से अगर किसी कद्दावर नेता ने भाजपा की सदस्यता ली है तो वो जयवीर सिंह और उनके साथ आए दूसरे सपा नेता ही हैं।

इधर, सोमवार को बनारस में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद पूर्व कबीना मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. जयवीर सिंह और पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान बुधवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली के अशोका रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का समय ले रहे हैं। समय मिलते ही उनसे भी मुलाकात होगी।
विज्ञापन


पीएम से मिलने के बाद जयवीर सिंह गुरुवार या शुक्रवार को अलीगढ़ आएंगे। अलीगढ़ में उनका जोरदार स्वागत गभाना से ही शुरू हो जाएगा। गभाना से अलीगढ़ तक कई जगह उनका स्वागत करने की तैयारियां हो रही हैं। स्वागत के बाद मुख्य कार्यक्रम उनके बन्ना देवी स्थित कार्यालय में होगा। जहां समर्थकों के साथ वह बैठक करेंगे और भाजपा की नीति जन जन तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें