फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रेंज के पहले आईजी ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेंज के पहले आईजी ने संभाल कार्यभार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पुलिस रेंज अलीगढ़ के पहले आईजी के रूप में तैनात हुए आईपीएस डॉ.संजीव गुप्ता ने मंगलवार देर रात यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह शताब्दी एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे, जहां एसएसपी राजेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और यहां से सीधे पीएसी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार से वह अपने दफ्तर बैठेंगे और कामकाज शुरू करेंगे।

शासन ने रेंज में आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती की है। इससे पहले यहां डीआईजी पद पर आरपीएस यादव तैनात थे, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। मंगलवार देर रात नए आईजी डॉ.संजीव गुप्ता शताब्दी एक्सप्रेस से यहां पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी के अलावा एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित आदि अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और वह सीधे पीएसी 38वीं वाहिनी स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने एसएसपी से अलीगढ़ के विषय में विभिन्न जानकारियां लीं। वह बुधवार से कार्यालय में बैठकर कामकाज संभालेंगे। बता दें कि आईजी डॉ.संजीव गुप्ता 1999 बैच के आईपीएस अफसर हैं और मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वह एमबीबीएस भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें