टेंडर के छह साल बाद भी सड़क का निर्माण नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम की कछुआ चाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मामू भांजा में छह साल पहले हुए सड़क के टेंडर के बाद आज तक उस सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
इस सड़क का निर्माण नहीं होने से पूरे मार्केट में जलभराव की समस्या रहती है। सामान्य दिनों में भी नाली का पानी सड़कों पर ही रहता है। इलेक्ट्रिोनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कई बार नगर निगम में बात रखी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
एसोसिएशन के महामंत्री हेमंत गर्ग, संरक्षक ओम प्रकाश मास्टर, अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, अतुल गर्ग, पुरुषोत्तम माहेश्वरी, प्रवीन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र कुमार नंदा, शारदा प्रसाद शर्मा, बब्बू गणेश आदि ने बताया कि पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय के कार्यकाल में मामू भांजा की सड़क का टेंडर हुआ था।
मौजूदा महापौर का पूरा कार्यकाल बीत गया। इसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जबकि महापौर के चुनाव नजदीक आ गए हैं। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एसोसिएशन सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।