कोरोना वायरस से 31 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 54 स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 120 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3348 लोगों का सैंपल कोविड जांच के लिए लिया गया था। जनपद में निगरानी समितियों द्वारा 24 घरों का भ्रमण किया गया और 29 लोगों को मेडिकल किट प्रदान की गई।
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से वैक्सीन की डोज समय पर लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। कहा कि सर्दी, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत हो तो कोविड जांच कराएं। मास्क एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखें।