फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक जी: एक बार यहां से गुजर कर देखें, कैसे जी रहे बहादुरपुर के 3000 लोग

Tue, 09 Jan 2024 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गांव बहादुरपुर का हाल बेहाल है। पानी की पाइप लाइन बिछाने वालों ने गलियों को खोदकर पूरे गांव की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। कुछ लोगों द्वारा सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे कर लिए गये है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली मोहल्लों में ही भरा रहता है। सरकारी विद्यालय की इमारत जीर्णोद्धार के नाम पर तोड़ दी गई थी, जो अब तक नहीं बनी हैं।
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर का कीचड़भरा मुख्यरास्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग 3000 की आबादी और 1280 मतदाताओं वाले गांव बहादुरपुर के निवासी गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। मुख्य रास्ते से लेकर हर गली मोहल्ले की हालत बहुत खराब है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और अध्यापकों को कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है।

विज्ञापन


वहीं पानी की पाइप लाइन बिछाने वालों ने गलियों को खोदकर पूरे गांव की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। कुछ लोगों द्वारा सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे कर लिए गये है। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गली मोहल्लों में ही भरा रहता है। इससे बुजुर्ग, छोटे बच्चों समेत आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

करीब दो साल पूर्व गांव में स्थित सरकारी विद्यालय की इमारत जीर्णोद्धार के नाम पर तोड़ दी गई थी, जो अब तक नहीं बनी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में हुई जातीय राजनीति के कारण गांव के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने विधायक, सांसद, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत ब्लाक से जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यालयों में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें