फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: 30 अवैध डेयरियों पर 15 लाख का लगाया जुर्माना, दो महीने में शहर से बाहर जाने की दी मोहलत

Mon, 06 Oct 2025 10:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अवैध डेयरियों पर नगर आयुक्त ने छापा मारा। डेयरियों पर जुर्माना भी लगाया है। डेयरियों को दो माह के भीतर निगम की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की अंतिम चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
डेयरी पर छापा मारते नगर आयुक्त - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की पंचनगरी और सराय हरनारायण में 6 अक्तूबर सुबह नगर निगम ने अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 डेयरियों पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इनके संचालकों को अपनी-अपनी डेयरियों को दो माह के भीतर निगम की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की अंतिम चेतावनी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के 90 वार्डों में 600 से अधिक अवैध डेयरियां संचालित हैं। इनके कारण शहर में गंदगी और जल भराव की समस्या ज्यादा हो रही है। नगर आयुक्त ने शहर के 30 से ज्यादा डेयरी स्वामियों पर 50 हजार रुपये प्रति डेयरी की दर से जुर्माना लगाया है। इन डेयरी संचालकों के यहां पर कोर्ट का चालान भी चस्पा किया गया है। मौके पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर में डेयरियों के संचालन से नालियों की सफाई नहीं हो पा रही। गोबर से नालियां बंद हो रही हैं। जलभराव और प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। सभी डेयरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। -  प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें