मध्यप्रदेश के भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 3 से 5 फरवरी तक होंगे। पहली बार जिले से तीन खिलाड़ी शामिल होंगे।
यूपी एथलेटिक्स संघ संयुक्त सचिव व अमुवि एबीके शिक्षक शमशाद निसार ने बताया कि अमित कुमार, विकेश डागर व राहुल यादव खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलकर इतिहास रचेंगे।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एथलीट अमित कुमार 1500 मीटर दौड़, विकेश डागर 3000 मीटर दौड़ और राहुल यादव 1500 व 2000 मीटर स्टीपलचेज में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अमुवि के सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी से इंटर पास करके साई हॉस्टल लखनऊ से प्रशिक्षण लिया है। व्यायाम शिक्षक मुशर्रफ अली, अदनान खान व मोहम्मद असीम ने राहुल को बधाई दी है।