फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 25 फीट ऊंचाई से रेलिंग तोड़कर गिरी कार, चार की मौत

Sun, 18 Aug 2019 12:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

अलीगढ़ से नोएडा जा रही फोर्ड एंडेवर कार रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। लगभग 25 फीट ऊंचाई से रेलिंग तोड़कर कार सीधे नीचे जा गिरी। घटना के दौरान कार में नौ लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बाकी छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार चार युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और कॉल सेंटर में काम करते थे। मरने वालों में शीला नामक एक युवती और तीन युवक नवीन, चंद्रमोहन और शिवविजय शामिल हैं। 

खबर है कि कार सवार लोगों में नोएडा के सेक्टर दो स्थित आईटी कंपनी के डायरेक्टर आशु और आशीष ने शनिवार को नई कार ली थी। वह अपने स्टाफ के साथ घूमने के लिए नई कार में सवार होकर जा रहे थे, जब यह हादसा हो गया। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें