फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 28वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रायल 28 मार्च को, ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन

Tue, 25 Mar 2025 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिला स्तरीय एथलेटिक खिलाड़ियों का ट्रायल 28 मार्च को अलीगढ़ में होगा। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 1000 मीटर व 5000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
दौड़ - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 10 और 11 अप्रैल को बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्टेडियम में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय एथलेटिक खिलाड़ियों का ट्रायल 28 मार्च को तालानगरी रामघाट रोड के मैदान पर दोपहर एक बजे से होगा।

विज्ञापन


आयोजन सचिव विवेक कुमार ने बताया 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 1000 मीटर व 5000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। खिलाड़ी की आयु 16 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन न होने पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें