फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी परिवार के तीन सदस्य ईओ सहित 27 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेलवे रोड के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी परिवार के तीन लोग एवं हरदुआगंज के इओ सहित 27 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। यह दूसरा मौका है, जब एक दिन में एक साथ 27 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 637 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से प्राप्त रिपोर्ट के बाद खलबली मच गई है। शनिवार देर रात में विष्णुपुरी निवासी रेलवे रोड के युवा कपड़ा व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज युवक के 57 वर्षीय पिता, 56 वर्षीय मां एवं 31 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। हरदुआगंज के 53 वर्षीय ईओ भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सीएचसी टप्पल के 55 वर्षीय कर्मी, नगला नायल खैर का एक वर्षीय बालक एवं 18 वर्षीय युवक, सर सैयदनगर के मोहल्ला मस्तान की 25 वर्षीय महिला, टप्पल थाने के समीप के व्यक्ति, न्यू अशोक नगर कॉलोनी के संक्रमित व्यापारी की 59 वर्षीय मां, 40 वर्षीय पत्नी एवं 20 वर्षीय बेटा, मथुरा नगर का 32 वर्षीय युवक, गांधीपार्क टीकाराम कॉलोनी नौरंगाबाद की 37 वर्षीय महिला, कासिमपुर पावर हाउस एफआईसी न्यू गोदाम के पास का 25 वर्षीय युवक, मानिकपुर जलेसर का 2 वर्षीय बच्चा, शरीफ कांपलेक्स, नीयर चिनार होटल का 45 वर्षीय व्यक्ति, सासनी रोड, इगलास का 47 वर्षीय युवक, सरायगढ़ी सासनीगेट का 29 वर्षीय युवक, मोहल्ला अबुल फजल जलाली शेखा का 12 वर्षीय बालक और 8 वर्षीय बच्ची भी संक्रमितों में शामिल हैं।
सारसौल स्थित एक बैंक का 32 वर्षीय युवक एवं उसकी 32 वर्षीय पत्नी, न्यू गोपालपुरी के संक्रमित हार्डवेयर कारोबारी की 58 वर्षीय पत्नी एवं शिवपुरी छर्रा का 55 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अतिरिक्त पन्नालाल मोहन नगर का 45 वर्षीय व्यक्ति एवं भगवान नगर का 22 वर्षीय युवक संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही है। आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें