फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले में 27.65 लाख मतदाता आज करेंगे 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
आदर्श पोलिंग बूथ एसएमबी इंटर कॉलेज में दस्तावेजों का मिलान करते मतदान कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विधानसभा के जिस सियासी महासमर का एक माह पहले बिगुल बजा था, उसकी मुख्य परीक्षा आज होने जा रही है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को अपने जिले में मतदान होगा। सात विधानसभा सीटों पर 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 27.65 लाख मतदाता मतदान कर करेंगे। निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस प्रशासन के स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जिले के 3134 पोलिंग बूथों पर होगा। पहली बार मतदान के लिए एक घंटे समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

जनपद की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधान सभा सीट में 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सर्वाधिक प्रत्याशी अतरौली व शहर से 11-11 हैं। सबसे कम पांच उम्मीदवार इगलास विधान सभा क्षेत्र से हैं, जबकि छर्रा में 10, कोल में नौ, खैैर व बरौली में सात-सात प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पुलिस प्रशासनिक स्तर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किसी भी गड़बड़ी पर पुलिस प्रशासनिक टीमों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा और ठीक एक माह बाद यानि दस मार्च को परिणाम सामने आएगा।
विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
खैर 215685 187808 22 403515
बरौली 201377 177786 41, 379204
अतरौली 214714 186792 10 401516
छर्रा 206187 180580 24 386791
कोल 214345 190365 27 404737
शहर 201319 185167 33 395519
इगलास 210206 183432 14 393652
जिले के वोटरों की आयु वर्ग के आधार पर स्थिति
आयु कुल मतदाता प्रतिशत
18 से 19 48748 1.79
20 से 29 669588 24.54
30 से 39 719985 26.38
40 से 49 525366 19.25
50 से 59 406460 14.89
60 से 69 232224 8.51
70 से 79 115743 4.24
80 से 100 46820 1.72
विधानसभा का नाम, पुरूष, महिला प्रत्याशी, कुल प्रत्याशी
खैर, 05, 02, 07
बरौली, 05, 01, 06
अतरौली, 11, 02, 13
छर्रा, 09, 01, 10
कोल, 08, 00, 08
शहर अलीगढ़, 08, 04,12
इगलास, 04, 01, 05
इन पर नजर
- सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा मतदान। इस बार समय एक घंटे बढ़ाया गया है।
- जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर -0571-2420141, 2420100, 2420101, 2420102, 2420151, 2420180 व 2420181, टोल फ्री नंबर -1950।
- जिले में कुल 2765074 मतदाता मतदान करेंगे।
- पुरुष मतदाता -1472943
- महिला मतदाता -1291961
- मतदान केंद्रों की संख्या - 1631
- मतदेय स्थलों की संख्या - 3134
- दिव्यांग बूथ की संख्या - 04
- मॉडल बूथ की संख्या -07 (प्रति विधानसभा- एक)
- पिंक बूथ की संख्या -35 (प्रति विधानसभा -पांच)
- माइक्रो ऑब्जर्वरों की संख्या - 111
- सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या - 303
- जोनल मजिस्ट्रेटों की संख्या - 21
- ईवीएम की संख्या - 3134
- अतिरिक्त ईवीएम - 25 फीसदी
- अतिरिक्त वीवीपैट - 35 फीसदी
- 1750 संवेदनशील व अति संवेदनशील 60 प्रतिशत पोलिंग बूथों पर पहली बार वेबकास्टिंग होगी।
- पैरामिलिट्री व पुलिस सहित 5 हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षा इंतजामों में लगाए गए।
चुनाव में इस बार खास
- इस बार मतदाता पर्ची पर मतदाता की फोटो नहीं है।
- शहर व कोल विधानसभा क्षेत्र में हिंदी के साथ ही उर्दू में मतदाता सूची का प्रयोग होगा।
- पहली बार पोलिंग बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित होगी, जहां मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर आदि लेकर आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदाताओं को बूथ पर ईवीएम से मतदान के लिए ग्लब्स दिए जाएंगे।
- कोरोना पीड़ित या लक्षण वाले मतदाताओं को मतदान समापन से एक घंटे पहले मतदान का अवसर मिलेगा। बूथ पर ही पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी।
- दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ पर ट्राई साईकिल उपलब्ध रहने के साथ उनकी मदद के लिए दो वालंटियर तैनात रहेंगे।
- पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर यह पता चलता है कि आपका वोट पहले ही पड़ चुका है तो मतदाता टेंडर वोट डाल सकते हैं।
यह भी जान लें
- पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे मॉक पोल होगा।
- मतदान दिवस पर प्रत्येक प्रत्याशी के लिए तीन गाड़ियां अनुमन्य होंगी। एक प्रत्याशी, दूसरी निर्वाचन अभिकर्ता, तीसरी पार्टी कार्यकर्ता के लिए रहेगी॥ प्रत्येक में चालक समेत पांच व्यक्ति रह सकते हैं। इसके लिए संबंधित रिटर्निंग आफिसर से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

- मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दल 200 मीटर दूर सिर्फ दो कुर्सी लेकर अपना बस्ता लगा सकेंगे।
इनकी मदद से कर सकते हैं मतदान
विधान सभा चुनाव में जिन मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं हैं, वे वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए विकल्प जारी किए हैं। वे आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक, डाकघर से जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार से जारी पहचान पत्र को दिखा कर मतदान कर सकते हैं।
मतदान के लिए रहेगा सार्वजनिक अवकाश
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने मतदान को लेकर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि मतदान दिवस पर जिले के समस्त कारखानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। कारखानों में मतदान दिवस के सार्वजनिक अवकाश के उपरांत अगले साप्ताहिक अवकाश में उनसे कार्य नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें