फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवी कॉलेज के आठ छात्रों सहित 26 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के आठ छात्र और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के सात कर्मी सहित 26 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को टार्गेट सैंपलिंग के तहत एसवी कॉलेज में छात्रों की कोरोना जांच की गई। आठ छात्र पाजिटिव आए हैं। इसके अतिरिक्त ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के सात कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस लाइन में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अतिरिक्त दो लोग नुमाइश गेस्ट के हैं। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में मामला सामने आने के बाद स्कूल के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। छह के अतिरिक्त अन्य सभी निगेटिव है। एसवी कॉलेज में आठ छात्रों के संक्रमित होने के बाद वहां पर खलबली मच गई है। जनपद में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11518 हो गई है। सोमवार को डीएस कालेज में छात्र संक्रमित मिले थे।
लेकिन कोई गंभीर नहीं
संक्रमण बढ़ने की चिंता लाजिमी है। लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि अभी कोविड-19 अस्पताल में 32 मरीज हैं। अधिकतर मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं है। किसी को विशेष दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

ढाई हजार लोगों को लगा टीका
अलीगढ़। जनपद के विभिन्न केंद्रों पर 2537 लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 1904 बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को पहली डोज लगाया गया है। वहीं 633 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें