फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: स्मार्ट मीटर लगाकर वसूल लिए ढाई हजार रुपये, उपभोक्ता-बिजली कर्मी की ऑडियो वायरल

Mon, 28 Jul 2025 02:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिजली निगम के द्वारा उपभोक्ता के घर पर पुराने मीटर को बदल कर नया स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाया जाता है। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ता से रुपये लेने की शिकायत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घर के बाहर लगे स्मार्ट मीटर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट मीटर मुफ्त में लगाया जाता है। लेकिन फिर भी वसूली की जा रही है। देहली गेट क्षेत्र में स्मार्ट मीटर पर ढाई हजार वसूलने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


उपभोक्ता ने इसकी शिकायत भी की है। विभाग को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा गया है। इसमें स्मार्ट मीटर की रीडिंग स्लो करने के लिए उपकरण लगाने के नाम पर भी पैसे की मांग की जा रही है। बिजली विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिजली निगम के द्वारा उपभोक्ता के घर पर पुराने मीटर को बदल कर नया स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाया जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ता से रुपये लेना गलत है। मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - पीए मोंगा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन

वायरल ऑडियो में हुईं बातें
उपभोक्ता-नमस्ते भइया, अभी आए नहीं।
बिजली कर्मी- नमस्ते। अभी आया नहीं, मथुरा हूं, काम से।
उपभोक्ता- भइया मैं आपको बार कोड भेज रहा हूं। 2500 रुपये मेरे वापस कर दो, पिता जी कह रहे हैं मीटर फ्री में लगता है।
बिजली कर्मी - मेरी बात सुने आप, आपके पास आऊंगा कल। जैसा भी होगा वहीं खत्म करके चला आऊंगा।
उपभोक्ता- भइया आने जाने की कोई बात ही नहीं रहेगी। बार कोड भेज रहा हूं, रुपये भेज दो।
बिजली कर्मी - कोई बात नहीं। उसमें कोई चीज है, उसे खत्म कर पैसे वापस कर दूंगा।
उपभोक्ता- मेरा 2500 रुपये वापस कर दो। चाहे बिल घट कर आए या बढ़ कर आए।
बिजली कर्मी- वापस कर दूंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें