फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर 250 बेड का एल-1 अटैच्ड अस्पताल तैयार

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 को समर्पित एल-1 अटैच्ड अस्पताल तैयार कर लिया गया है। खेरेश्वर मार्ग लोधा स्थित जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 250 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। वहां पर डॉक्टर, नर्स सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती हो चुकी है। अतरौली स्थित 100 बेड का एल-1 भरने के बाद इस हॉस्पिटल में भर्ती शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार दो बजे तक जनपद में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 206 थी। 100 बेड के अतरौली स्थित एल-1 हस्पिटल में भर्ती मरीजों की संख्या 87 है। बाकी मरीज जेएन मेडिकल कॉलेज एवं पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय स्थित एल-2 हॉस्पिटल में हैं। कुछ मरीज निजी एवं शहर के बाहर भी उपचार करा रहे हैं। जिन मरीजों में लक्षण नहीं दिख रहे हैं और कोई परेशानी नहीं है, उन्हें अतरौली स्थित एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया जाता है।
इधर, संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अतरौली के एल-1 हॉस्पिटल में 20 बेड की वृद्धि पर विचार कर रहे हैं। उसके बाद भी जरूरत पड़ती है तो खेरेश्वर मार्ग लोधा स्थित जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 हॉस्पिटल तैयार है। इसे एल-1 अटैच्ड का दर्जा प्राप्त है। यहां 250 बेड हैं। जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 हॉस्पिटल के संचालक एवं एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर यहां मरीजों को भर्ती शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना अपडेट..
- टोटल सैंपलिंग - 17356
- टोटल निगेटिव - 15990
- टोटल पॉजिटिव - 589
- टोटल रिपोर्ट पेंडिंग - 777
- टोटल डिस्चार्ज - 359
- टोटल मृत्यु - 24
- एक्टिव केस - 206
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें