फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मातृ छाया केंद्र के 25 बच्चों में फैली खुजली, पहुंचे अस्पताल

Tue, 10 Dec 2024 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित मातृ छाया केंद्र में रहकर पढ़ाई कर रहे 25 बच्चों को खुजली की शिकायत हुई। केंद्र व्यवस्थापक ने इन बच्चों को तत्काल बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने इसे मौसम के बदलाव के कारण एलर्जी बताते हुए बच्चों को दवा और लोशन दिया।
विज्ञापन




सोमवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी में मातृ छाया केंद्र के करीब 25 बच्चों को लाया गया। इन सभी को खुजली की शिकायत थी। बच्चों की त्वचा खुजली के चलते लाल पड़ गई थी। एक साथ इतने बच्चों को खुजली की शिकायत होने से केंद्र प्रबंधन सकते में आ गया।



चिकित्सकों का कहना था कि सभी बच्चों को एक ही प्रकार की खुजली की शिकायत है। चिकित्सकों ने उन्हें एक जैसी दवाओं और लोशन का वितरण किया। बच्चों को यह लोशन नियमित रूप से शरीर पर लगाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन




बताया गया कि अक्सर मौसम बदलने के चलते इस तरह की खुजली हो जाती है। एक जैसे माहौल और आब-ओ-हवा में रहने के कारण एक साथ इतने बच्चों को यह दिक्कत हुई है। केंद्र के व्यवस्थापक ने भी एहतियातन बच्चों के कंबल और गद्दों को धूप लगवाई। बच्चों के कमरों में मच्छर निरोधक यंत्र की रिफिल को भी बदला गया है।






मातृ छाया केंद्र में रहते हैं 85 बच्चे

मातृ छाया केंद्र में वर्तमान में कुल 85 बच्चे आवासीय तौर पर शिक्षा ग्रहण करते हैं। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से संचालित होने वाली इस संस्था में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अक्सर शिविर भी लगवाए जाते हैं। बच्चों को अन्य प्रकार सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती हैं।



अक्सर मौसम बदलने के कारण इस तरह की एलर्जी हो जाती है। यह एक सामान्य बात है। चिकित्सकों ने पूरी जांच करने के बाद बच्चों को दवा व लोशन दे दिया है। व्यवस्थापक से भी बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी की जा रही है।
-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल, हाथरस।




केंद्र में कुल 85 बच्चे हैं। अक्सर छोटी-मोटी समस्या होती है तो उनको किसी भी निजी चिकित्सालय में दिखा देते हैं, लेकिन जब एक साथ इतने बच्चों को खुजली हुई तो हम उन्हें तुरंत बागला अस्पताल लेकर गए। वहां से मिलीं दवाओं से बच्चों को आराम है। हमने एहतियात के तौर पर बच्चों के बिस्तरों को भी धूप में रखवाया है।
विज्ञापन

-कल्याण सिंह, व्यवस्थापक मातृ छाया केंद्र, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें