फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 11 अप्रैल को निकाली जाएगी 24वीं विशाल अक्रूर शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वार्ष्णेय युवा संगठन व श्री अक्रूरजी महाराज शोभायात्रा समिति ने रविवार को अक्रूर पार्क में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें 11 अप्रैल को अक्रूर जी महाराज की 24वीं विशाल शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। अध्यक्षता संरक्षक आशुतोष वार्ष्णेय और संचालन मनोज गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

बताया गया कि 11 अप्रैल को अक्रूर पार्क में सुबह दस बजे से हवन पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बदायूं विधायक व पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, शहर विधायक मुक्ता राजा सहित विभिन्न गणमान्य बंधुओं शामिल होंगे। शोभायात्रा में विभिन्न जनपदों से एक दर्जन से अधिक बैंड व विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। सम्मान समारोह के दौरान वृद्धजनों और छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके पर कालीचरण वार्ष्णेय, रतनदेव, सुरेश चंद्र, जयबाबू गुप्ता, सुभाष गुप्ता, एडवोकेट प्रवीन टप्पल, मनोज, हिमांशु, हेमंत, प्रमोद गुप्ता, भुवनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें