फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : गांधीपार्क बस स्टैंड और डिपो कार्यशाला का बदला स्वरूप

विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड बसों की प्लेटफार्म पर हुआ नया पेंट। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक के रूप में जनपद में आए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आईएएस राजेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण के बाद गांधीपार्क बस स्टैंड और डिपो कार्यशाला का स्वरूप बदल गया है। दस दिनों के अंदर गांधीपार्क बस स्टैंड पर बस प्लेटफार्म पर नया पेंट हो गया है। जबकि डिपो कार्यशाला के मुख्य द्वार पर भगवा बोर्ड चढ़ गया है।
विज्ञापन

मार्च के अंत एमएलसी चुनाव आयोजित हुए। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आईएएस राजेंद्र प्रताप सिंह बतौर पर्यवेक्षक अलीगढ़ आए। उनके आगमन पर परिवहन निगम के अधिकारी व कर्मचारियों में बेचैन नजर आए। उनके औचक निरीक्षण को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी कमर भी कसी थी। लेकिन जैसे ही एमएलसी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। उसके अगले दिन वह लखनऊ को रवाना हो गए। जाने से पहले वह तीनों बस स्टैंड और डिपो कार्यशाला का निरीक्षण करके गए । इस दौरान कोई विशेष खामियां तो नहीं मिली। लेकिन उन्होंने अधिकारियों को डिपो कार्यशाला के मुख्य द्वार पर बोर्ड और गांधीपार्क बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर पेंट कराने के निर्देश दिए। उनके जाने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और निर्देशों का पालन कराया। अब डिपो कार्यशाला के मुख्य द्वार पर भगवा बोर्ड चढ़ गया है। इसके साथ ही गांधीपार्क बस स्टैंड पर बसों के प्लेटफार्म की जगह पर नया पेंट भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें