फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लोग उल्टी-दस्त और बुखार की चपेट में

Thu, 27 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी/ अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू को लेकर लोगों में इस तरह अफरा तफरी मची हुई है कि सामान्य बुखार को भी वह डेंगू समझ ले रहे हैं। गुरुवार को किशनपुर तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में डेंगू के मरीजों की भर्ती की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमओ डॉ. अरुण कुमार राय के नेतृत्व में पहुंची। लेकिन वहां जाकर पता चला कि वह डेंगू के मरीज नहीं थे बल्कि सामान्य बुखार के मरीज थे। लेकिन इस कवायद के दौैरान डेंगू के मरीजों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में अफरा तफरी जरूर मच गई। बुधवार को दादों के दो गांवों में करीब दो दर्जन लोगों को उल्टी दस्त और तेज बुखार की खबर से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि गंगीरी क्षेत्र से चार लोग डेंगू के चलते नर्सिंग होम में भर्ती कराए गए हैं। एक व्यक्ति को जेएन मेडिकल कॉलेज भी पहुंचाया गया है। सूचना पर कुछ देर बाद ही सीएमओ डॉ. एके राय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ नर्सिंग होम पहुंच गए। वहां पर उन्हें डॉ. रवि सूद ने बताया कि मरीजों के प्लेटलेट जरूर कम हैं लेकिन वह बुखार के कारण हैं। डेंगू किसी को भी नहीं हैं।


दादों के गांव नगला लाले निवासी 60 वर्षीय नवाब सिंह यादव, 40 वर्षीय श्याम यादव, 35 वर्षीय सुषमा देवी,  55 वर्षीय राजाराम यादव, 50 वर्षीय कमला देवी, 35 वर्षीय मुरारी यादव, 30 वर्षीय सुशीला देवी, 25 वर्षीय नरेंद्र, वीरपाल सिंह, द्रोपादेवी, आशिष, सरोज और गांव नगला अचला निवासी सोपाली सिंह सरपंच, ज्योति, प्रिया, वीरेश यादव, विजेंद्र यादव, सहित दस लोग परिवार में और कस्बा दादों निवासी कुलदीप पुत्र दुर्वेश यादव, सहित करीब दो दर्जन लोगों को उल्टी दस्त और बुखार से हालत बिगड़ गई थी। सभी लोगों को अलीगढ़ के सूद हास्पिटल व मेडिकल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें