फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या तो पति दिला दो..नहीं तो चूड़ी-बिछुआ उतरवा दो

Thu, 27 Aug 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खैर के अहरौला पंचायत के गांव दमकौला से दो पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर हुए विवाद में गायब पति को लेकर दूसरी पत्नी बेहद विचलित है। बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंची महिला ने साफ-साफ कह दिया कि या तो पुलिस उसके पति का सुराग लगाकर दे दे। अगर उसकी हत्या हो गई है तो साफ-साफ बता दे तो वह यहीं चूड़ी बिछुआ उतारकर चली जाएगी। फिर दो माह से सुहागिनों के शृंगार में रहने का मतलब ही नहीं बनता। इस पर एसएसपी ने उसे 24 घंटे का आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार तक इस मामले में स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन


महिला भूरी देवी के अनुसार उसके पति दिगंबर ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी मुनेश से दो बेटे हैं और उससे बेटियां हैं। उसके पति के नाम 50 बीघा जमीन है। जमीन को लेकर अक्सर झगड़ा रहता था। 26 जून को अचानक उसका पति गायब हो गया। आशंका है कि उसके पति की पहली पत्नी ने ही जमीन के लालच में हत्या कराई है।

 मगर आज तक पुलिस साक्ष्य सामने नहीं ला पाई। ऐसे में उसका सुहागिन शृंगार में रहना गलत है। उसने एसएसपी के सामने ही चूड़ी बिछुआ उतारने तक का प्रस्ताव रख दिया। मगर एसएसपी ने मामले में खैर पुलिस से वार्ता कर जब आश्वासन दिया तो महिला वापस घर लौट गई। इस दौरान उसके साथ तमाम किसान यूनियन के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें