फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार की दुकान से 24 लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही रात को चोरी की वारदातें होनी भी शुरू हो गई हैं। सोमवार की रात थाना मडराक क्षेत्र में चोरों ने एक सुनार की दुकान की दीवार काट कर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जबकि दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना सासनी गेट के मोहल्ला हरीनगर में तेजपाल वर्मा रहते हैं। इनकी मथुरा रोड पर गांव खेड़िया के पास तेजपाल स्वर्णकार के नाम से दुकान है। मंगलवार की सुबह जब तेजपाल दुकान पर पहुंचे तो दुकान की दीवार कटी हुई थी और अंदर सामान अस्त व्यस्त था। अंदाजा लगाया गया कि चोर पीछे के रास्ते से छत पर आए और उसके बाद सीढ़ियों के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया। यहां के बाद चोरों ने दुकान की दीवार काटी और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। यहां पर अलमारी का ताला तोड़कर दुकान में रखे 40 किलो चांदी, 102 ग्राम सोना और 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद जाते हुए चोर बराबर की साइकिल की दुकान के गल्ले में से भी 700 रुपये निकाल ले गए। इसकी कुल कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है।
सुबह जब साइकिल वाले ने दुकान खोली तो उसे भी तभी चोरी का पता लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। तेजपाल के मुताबिक उसकी दुकान में यह चौथी बार चोरी हुई है। एक बार लूट भी हो चुकी है। इलाके के थाना इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र ने बताया कि तेजपाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है चोरों की तलाश की जा रही है।

मडराक में तेजपाल स्वर्णकार की दुकार में दीवाल काटकर दुकान से लाखों की चोरी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें