फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमहाकाल कान्कास्ट कंपनी से 24 लाख जुर्माना व कर वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने हाथरस के सिकंदराराऊ के पास श्रीमहाकाल कांन्कास्ट प्राइवेट लिमिटेड पर शुक्रवार को छापा मारा था, शनिवार को कर वसूली व अर्थदंड के साथ 24 लाख रुपये वसूले गए। एडिशनल कमिश्नर एके माहेश्वरी ने बताया कि जांच लंबी चली। इसलिए इसमें वक्त लग गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम को मौके पर 78 लाख रुपये का बिना हिसाब किताब का माल मिला है, जिसमें कच्चा और बना हुआ दोनों तरह का माल शामिल है। इसकी गणना कराने के बाद कर वसूली और अर्थदंड लगाया गया है। अभी कंपनी के दस्तावेजों की जांच पड़ताल का सिलसिला जारी है। इस कंपनी में सरिया, इंगट, गार्डर के साथ अन्य लौह सामग्री बनती है।
वर्ष 2017 में इसका जीएसटी पंजीकरण हुआ था। इस कंपनी का वित्तीय वर्ष 2019-20 का टर्नओवर 68 करोड़ रुपये था। गौर हो कि इस कार्रवाई के दौरान आसपास की फैक्ट्रियों और कारखानों में भी खलबली मची रही। जीएसटी पोर्टल से आनलाइन डाटा मिलान के बाद कई फर्मों में कर चोरी के प्रकरण सामने आ रहे हैं। जिस पर लखनऊ मुख्यालय के निर्देशानुसार अलग अलग जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें