फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सोपैथी के खिलाफ आईएमए की भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
पला रोड़ स्थित मां माया हॉस्पिटल में भूख हड़ताल पर बैठे आईएमए के सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय, अध्यक्ष ड? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मिक्सोपैथी के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अलीगढ़ इकाई ने शनिवार को आगरा रोड स्थित महामाया हॉस्पिटल में रिले भूख हड़ताल शुरू की। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि सरकार ने अपनी पॉलिसी में विभिन्न पद्धतियों को बढ़ावा देने के बजाय एक नई मिक्सोपैथी का तरीका निकाला है, जो कि उचित नहीं है। इससे इलाज की सुरक्षा और गुणवत्ता पर फर्क पड़ेगा, क्योंकि एक चिकित्सक हर पद्धति की गहराई को नहीं समझ सकता।
विज्ञापन

सचिव डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि आईएमए सरकार से अपील करता है कि सरकार को चिकित्सकों की पीड़ा और आम जनता की सुरक्षा को समझना चाहिए। इस आंदोलन में आईएमए पूरे भारतवर्ष में मिक्सौपैथी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी, क्योंकि इससे आम जनता की सेहत और स्वास्थ्य को नुकसान है।
डॉ. प्रदीप बंसल ने कहा कि पूरे भारत में रिले भूख हड़ताल एक फरवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 तक प्रस्तावित है। आईएमए सदस्य पूरे भारत में 50 से अधिक जगह पर रिले भूख हड़ताल करेंगे। कोषाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हमें आम जनता की चिंता है, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की इसलिए चिकित्सा सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. विजय पाल, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सीपी गुप्ता, डॉ. केके वार्ष्णेय, डॉ. अजय कुमार सिंघल, डॉ. संजय भार्गव, डॉ. जीपी वार्ष्णेय, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. प्रवीण वार्ष्णेय, डा. मनी भार्गव, डॉ. जॉली वार्ष्णेय, डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, डॉ. सुरभि अग्रवाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. नेहा त्यागी सिंह, डॉ. रश्मि रानी, आकांक्षा गुप्ता, डॉ. लवनीश मोहन अग्रवाल, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. रिंकल गुप्ता, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. मयंक मनी, डॉ. जया शर्मा, डॉ. नागेश वार्ष्णेय, डॉ. जीके सिंह, डॉ. यूएस वार्ष्णेय, डॉ. संजय तायल, डॉ. परितोष मोहन, डॉ. नितिन वार्ष्णेय, डॉ. सागर वार्ष्णेय, डॉ. आरती वार्ष्णेय, डॉ. स्वाति वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें