फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 घायल, जाम लगा

Tue, 26 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 24 घायल, जाम लगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर गांव जारौठ के समीप पशुओं से भरा ट्रक और सवारियों लेकर जा रही मिनी बस  की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें करीब 24 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के  कारण एक घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। घटना के ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर के समय करीब दो बजे एक मिनी बस अलीगढ़ से सवारी लेकर इगलास आ रही थी। दूसरी ओर से पशुओं से ओवरलोड ट्रक अलीगढ़ जा रहा था। यहां से 13 किलोमीटर दूर स्थित गांव जारौठ के समीप दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मिनी बस की सभी सीटें उखड़ गई और बस चालक सतीश निवासी चूरा नगला, परिचालक गड्डर निवासी महुआ, रामवीर सिंह, जितेंद्र निवासी हाथरस, तरुण निवासी इगलास सहित 24 से अधिक लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी महेशचंद्र मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी में फंसी सवारियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर गंभीर घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से अलीगढ़ भेजा। इसके साथ ही जिन सवारियों के हल्की चोटें आई थी वे स्वयं उपचार कराने चली गई। घटना के बाद दोनों वाहनों के बीच सड़क पर खड़े होने से दोनों साइड वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जेसीबी से दोनों वाहनों को साइड में कराकर आवागमन सुचारु  कराया। लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका। घटना के संबंध में खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें