फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को 24 केंद्रों पर 24 सौ लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 22 जनवरी को 24 केंद्रों पर 2400 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 22, 28 और 29 जनवरी को मिलाकर कुल 7309 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहां-कहां केंद्र बनाए जाएंगे, इसकी योजना बनाई जा रही है। दो या तीन केंद्र शहर में और शेष केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ के अधिकारियों से जूम एप पर हुई मीटिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी 22 जनवरी के टीकाकरण अभियान की तैयारी में जुट गए हैं। लखनऊ से कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं, जिसका हर हाल में पालन करना है। अलीगढ़ को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन के 16850 डोज मिले थे। 10 प्रतिशत अपव्यय मानकर अधिकारी चल रहे हैं। 16 जनवरी को 281 लोगों को टीका लगा था। उपलब्ध डोज के हिसाब से करीब 7309 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 7309 स्वास्थ्यकर्मियों को तीन भाग में बांट दिया गया है। प्रत्येक दिन करीब 2436 लोगों को टीका लगना है। सीएमओ ने बताया कि 16 जनवरी को किसी कारण से जिन लोगों ने टीके नहीं लगवाएं हैं, उन्हें इन्हीं तीन दिनों में टीके लगवाने हैं। उनके मोबाइल पर मैसेज आ जाएंगे। नियत दिन में टीका लगवाना है। जो लोग रह जाएंगे, उन्हें अभियान के अंत में टीके लग पाएंगे। शासन से यह भी निर्देश मिला है कि केंद्र बनाने में इस बात का ध्यान रखा जाए कि पूरा एरिया कवर हो जाए। यानी केंद्र वहां बनाएंगे जाएंगे, जहां लाभार्थियों की संख्या कम हो। वैक्सीन की दूसरी खेप जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है। वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तापमान में संभाल कर रखना है। 28 दिन बाद लाभार्थी को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें