दो जून 2025 को यूजीसी ने तीन प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर की स्वीकृति के आदेश दिए हैं। इन प्रोफेसरों की नियुक्ति के बाद विभाग में 23 प्रोफेसर हो जाएंगे।
एएमयू के आर्किटेक्चर (वास्तुकला) विभाग के स्नातक (पांच वर्षीय) के पहले साल में 24 विद्यार्थियों को 23 प्रोफेसर पढ़ाएंगे। वर्तमान में विभाग में 10 प्रोफेसर कार्यरत हैं। यूजीसी से 13 और प्रोफेसर की नियुक्ति की हरी झंडी मिल चुकी है। 13 प्रोफेसरों की नियुक्ति के बाद विभाग में 23 प्रोफेसर हो जाएंगे
विज्ञापन
यह विभाग जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का सबसे नया विभाग है। इसकी स्थापना 1993-94 में सीमित संसाधनों से हुई थी मगर वर्ष 1998 में आर्किटेक्चर को एक विभाग के रूप में स्थापित किया गया था। बी. आर्क में 24 सीटें हैं, जहां पांच वर्षीय डिग्री मिलती है। पांच वर्षीय कोर्स में हर साल 24-24 सीटें होती हैं। विभाग ने सत्र 2018-19 से 20 विद्यार्थियों के साथ दो वर्षीय एम.आर्क. शुरू किया। इसमें तीन प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर और दो अतिथि शिक्षक हैं।
दो जून 2025 को यूजीसी ने तीन प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर की स्वीकृति के आदेश दिए हैं। इन प्रोफेसरों की नियुक्ति के बाद विभाग में 23 प्रोफेसर हो जाएंगे। स्नातक में 24 और परास्नातक में 20 सीटें हैं। यूनिवर्सिटी में 35 शिक्षकों के पदों की स्वीकृति पर कुलपति ने खुशी जताई थी। जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, पंचवर्षीय स्नातक और दो वर्षीय परास्नातक में 200 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। विभाग में कोई भी प्रोफेसर पद नहीं है। वर्तमान में 10 शिक्षक कार्यरत हैं। विभाग में और शिक्षकों की जरूरत है, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी से अनुरोध किया है।
विभाग में शिक्षकों के पदों की स्वीकृति को लेकर उनके पास लिखित में कोई सूचना नहीं आई है। - प्रो. शर्मीन खान, विभागाध्यक्ष, आर्किटेक्चर विभाग, एएमयू
रोजगार के अवसर
आर्किटेक्चर बी. आर्क स्नातकों को बड़े पैमाने पर स्वरोजगार के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य कुशल और अकुशल नियोजित व्यक्तियों को अवसर प्रदान करता है। इससे देश को बेरोजगारी और गरीबी उन्मूलन में मदद मिलती है। निजी संगठनों, सरकारी, अर्द्धसरकारी, पीएसयू में एक कर्मचारी के रूप में काम करने या सीओए के साथ पंजीकृत होने के बाद आर्किटेक्ट के रूप में अपनी खुद की कंसल्टेंसी स्थापित कर सकता है। बी.आर्क. के पास उच्च अध्ययन और अनुसंधान करने के विकल्प होते हैं।