फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती को धमकी देने में मुकदमा दर्ज, पाकिस्तान के नंबर से आया व्हाट्सएप कॉल

Mon, 21 Jul 2025 05:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती को जिस नंबर से धमकी आई वह पाकिस्तान का बताया गया है।एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार नंबर की जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भारती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के बी दास कंपाउंड में रहने वाली महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती को धमकी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


18 जुलाई को अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती के नंबर पर व्हाट्सएप कॉल पर किसी ने धमकी दी। फोन करने वाले ने फोन रिसीव करते ही कहा कि उल्टी गिनती चालू। दो दिन में मरवा देंगे। उसके बाद से महामंडलेश्वर दहशत में हैं। 
यह भी पढ़ें... UP: 'तेरी उल्टी गिनती चालू, दो दिन में मरवा देंगे', महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती को पाकिस्तान के नंबर से धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी उन्हें इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। जिस नंबर से धमकी आई वह पाकिस्तान का बताया गया है। पुलिस ने मामले में 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार नंबर की जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें