फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से अलीगढ़ लाए गए 22 छात्र, कोरोना जांच के लिए नमूने लिए

विज्ञापन
कोटा से अलीगढ़ पहुंचे छात्रों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा से लौटे करीब 22 छात्रों के स्वाब का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अतिरिक्त मखदुमनगर एवं भुजपुरा क्षेत्र के निवास करने वाले रोहिंग्या लोगों की स्क्रीनिंग व स्वाब का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश व जिले के बहुत सारे छात्र राजस्थान के कोटा में रहकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी करते हैं। बहुत छात्र लॉकडाउन के पहले ही वापस आ गए है। अभी भी छात्र वहां फंसे थे। रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों को वाहन भेजकर उनके घरों तक जाने का इंतजाम किया गया। देर रात तक कोटा से करीब 22 छात्र आए हैं, जिन्हें दिल्ली रोड स्थित मस्टक में ठहराया गया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए सभी छात्रों के स्वाब का नमूना लिया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मखदूमनगर एवं भुजपुरा में करीब 178 रोहिंग्या लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहां से भी 22 लोगों का नमूना जांच के लिए लिया गया है। छेरत के राजकीय होम्योपैथी कॉलेज स्थित क्वारंटीन से 21 लोगों का नमूना लिया गया है। इसके अतिरिक्त 11 नमूना अलग-अलग स्थानों से लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि हमलोगों की कोशिश अधिक से अधिक नमूने लेने की है।
4500 रुपये में लॉल पैथोलॉजी से जांच
कोविड 19 की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विद्यानगर कॉलोनी स्थित लाल पैथोलॉजी लैब को भी अधिकृत किया गया है। लोग 4500 रुपये का शुल्क जमा कर यहां जांच करा सकते हैं। सीएमओ ने कहा है कि जांच के उपरांत जांच की रिपोर्ट, मरीज का नाम, पता व मोबाइल नंबर की सूचना आईडीएसपी पोर्टल पर फीड करना व हार्ड कॉपी सीएमओ कार्यालय में प्रतिदिन उपलब्ध कराना है। सीएमओ ने लाल पैथोलॉजी को निर्देशित किया है कि जांच में आईसीएमआर की गाइड लाइन का अक्षरतऱ् पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें