फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों के साथ आवाजाही शुरू

विज्ञापन
गभाना टोल प्लाजा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 23 मार्च को किए गए लॉक डाउन में अब 20 अप्रैल से राहत दी जा रही है। इसी क्रम में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राजमार्ग शुरू होने जा रहे हैं। गभाना टोल प्लाजा पर भी वाहनों की आवाजाही के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

19 अप्रैल की रात 12:00 बजे से गभाना टोल को आवाजाही के लिए खोला जा रहा है। टोल की बढ़ी हुई दरों से वसूली की जाएगी। टोल प्लाजा को खोलने से पहले रविवार को पूरे दिन वहां पर सैनिटाइजेशन का काम चलता रहा। टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि टोल को शुरू करने से पहले सैनिटाइज किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। टोल प्लाजा पिछले महीने की 26 मार्च से बंद है। बढ़ी हुई दरों के मुताबिक टोल पर वसूली की जाएगी। कार व जीप वालों को अब एक तरफ से यात्रा करने पर 150 की जगह 155 L¤ÂØð चुकाने होंगे। 24 घंटे के अंदर वापस होने के लिए 225 की जगह 230 L¤ÂØð देने होंगे।
कमर्शियल वाहन और मिनी बस के लिए सिंगल यात्रा 225 की जगह 235 L¤ÂØð की होगी। जबकि वापसी के लिए 340 की जगह 355 L¤ÂØð चुकाने होंगे। बस और ट्रक के लिए सिंगल यात्रा 455 की जगह 475 रुपये होगी। जबकि 24 घंटे में वापसी के लिए इनको 685 की जगह 710 L¤ÂØð देने होंगे। इसी तरह अन्य हैवी वाहन और ओवरसाइज वाहनों के शुल्क में भी वृद्धि की गई है। गभाना टोल प्लाजा पर सामान्य दिनों में 15 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें