फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराब की 22 दुकानों का गहमागहमी के बीच हुआ आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिले की 22 आबकारी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। आबकारी विभाग को इस बार जिले की कुल 22 दुकानों के लिए 260 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन



इस बार की लॉटरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा मुकाबला विजयगढ़ स्थित देसी शराब की दुकान के लिए देखने को मिला। महज इस एक दुकान के लिए 162 आवेदकों ने अपनी किस्मत आजमाई, जो कुल आवेदनों का आधे से भी अधिक हिस्सा है। शेष दुकानों के लिए प्रतिस्पर्धा सामान्य रही। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित ई-लॉटरी के माध्यम से आवेदकों के भाग्य का फैसला हुआ।


इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। जिन 22 दुकानों का ई लाटरी से आवंटन किया गया है, उनमें देसी शराब की 13 दुकानें, मॉडल शॉप की एक, कंपोजिट शॉप की छह दुकानों के साथ भांग की दो दुकानें हैं। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि आवेदकों की मौजूदगी में डिजिटल माध्यम से लॉटरी निकाली गई, जिससे किसी भी प्रकार के पक्षपात की गुंजाइश नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें